
आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि0 वाराणसी पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टालरेन्स” की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने तथा अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम द्वारा धारा 85 बीएनएसएस (कुर्की ) की कार्यवाही के दौरान 03 वर्ष से फरार ईनामिया बलात्कार का अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


