फतेहपुर स्टेशन मास्टर हिमांशु शेखर ने KBC में जीते 7.5 लाख

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

फतेहपुर जनपद के रेलवे स्टेशन मास्टर बिहार के लाल हिमांशु शेखर ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 सवालों के सही जवाब देकर साढ़े 7 लाख रुपये की धनराशि जीती है। उनके इस उपलब्धि से पूरे फतेहपुर जनपद और रेलवे विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है। हिमांशु शेखर ने बताया कि उनका सपना वर्ष 2017 में तब शुरू हुआ था जब उन्होंने पहली बार KBC देखकर अमिताभ बच्चन से मिलने की इच्छा थी जिसमें वह आठ वर्षों की लगातार मेहनत, लगन और तैयारी के बाद आखिरकार उनका सपना सच हो गया। शो के दौरान बिग बी से आमने-सामने बातचीत करते हुए हिमांशु भावुक भी हुए। शो में अपने आत्मविश्वास और शांत स्वभाव के दम पर उन्होंने लगातार 11 सवालों के सही जवाब दिए। हिमांशु की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, सहकर्मियों और फतेहपुर के लोगों ने गर्व जताया है। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी हिमांशु शेखर ने फतेहपुर का नाम ही नहीं अपितु बिहार का भी नाम रोशन किया है बल्कि यह साबित किया है कि सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

error: Content is protected !!