दोस्तों के साथ गंगा नहाते गया युवक डूबा

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

जलीलपुर चौकी क्षेत्र के रतनपुर गांव से पांच दोस्त गंगा घाट डुमरी पर नहाने के लिए निकले एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जबकि चार दोस्त बच निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों की सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ टीम पहुँची। रतनपुर गांव के विजय पटेल का 24 वर्षीय पुत्र करण पटेल शुक्रवार कि दोपहर गांव के ही दोस्त करण मृतक खेसारी लाल (25) संजय (24) ऋषि (22) अभय (24) के साथ रामनगर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव मणिकंडिका घाट के समीप नहाने निकले। पहले यह तैर कर रेत पर पहुँचे। यहा करण ने बालू से शिवलिंग भी बनाया उसके बाद वहीं पर नहाने लगा। नहाते नहाते गहरे पानी में चले जाने से वह पानी में समा गया। बाकी चार दोस्त किसी तरह बाहर निकले और घटना की तत्काल सूचना घर पर दी। मृतक के पिता विजय पटेल ने बताया कि करण अपने दो भाइयों दो बहनों में दूसरे नंबर पर था और चकिया से बीए प्रथम ईयर का छात्र भी था और खाली समय में पड़ाव स्थित एक दुकान पर काम भी करता है। इसकी शादी के लिए 10 नवंबर को छेका भी हुआ था और 27 अप्रैल 2027 को फतेपुर गांव में बारात जाने वाली थी।

error: Content is protected !!