फतेहपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का पंडाल तैयार

Spread the love
श्री जगन्नाथ मंदिर भूमि पूजन की तैयारियों की जानकारी देते संतोष तिवारी

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर (नि.सं. जसवन्त विश्वकर्मा)।

रामगंज पक्का तालाब में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम 2 नवम्बर को लेकर के बृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के निवेदक समाजसेवी संतोष तिवारी ने बताया कि 20 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन को कार्यक्रम की हर तरह से जानकारी दे दी गई है। डीएम और एसपी ने कार्यक्रम के स्थल का निरीक्षण भी किया है। आज प्रेस वार्ता करके सभी के अलग-अलग बैठने एवं पांडाल में जो गैलरी बनाई गई है उनसे संबंधित जानकारी एवं प्रसाद से संबंधित जानकारी दी गई है। कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया कि खराब मौसम के बावजूद भी पंडाल में बैठने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। भिटौरा ब्लॉक के प्रमुख अमित तिवारी ने बताया कि दस बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। मुख्य अतिथि परम पूज्य रामभद्राचार्य जी महाराज पहली ईट रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री जगन्नाथ जी का मंदिर फतेहपुर जिले में पर्यटन संभावनाओं को विकसित करेगा 17 करोड़ की लागत से 18 महीने मे मन्दिर बनकर तैयार होगा। बताया कि घर-घर आमंत्रण पहुंचाने के लिए टीम लगाई गई है। अभी भी आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। जनपद के व आसपास के कई जिलों से विशिष्ट और गणमान्य लोगों के आने की संभावना है।

error: Content is protected !!