
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
नवागंतुक पुलिस कप्तान अनूप कुमार सिंह जनपद का कार्य भार ग्रहण करते समय अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही जनपद में शराब व जुआडखानों को बंद करने की बात कही। तो मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी चौकी व हथगाव थाना क्षेत्र के छिवलहा चौकी का है जहां गंगा कटरी व अन्य जगहों पर में पुलिस की मिली भगत से जुआ धड़ल्ले से चल रहे हैं। बीते दिनों तत्कालीन पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कई थाना व चौकी इंचार्ज को संतोषजनक कार्य न करने की वजह से वृहद स्तर पर तबादले कर कड़ा रुख इख्तियार करते हुए जनपद से अपराध, जुआ तथा सट्टा खत्म करने के लिए आदेशित किया था किंतु हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी चौकी क्षेत्र में बीते लंबे समय से धड़ल्ले से ताश के पत्तों का खेल चल रहा है। जिस पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के सख्त रवैए के चलते सर्किल पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से काफी दिनों तक ताश के पत्तों के खेल में अंकुश लग गया था। थाना पुलिस की मिलीभगत होने के चलते गंगा कटरी में चल रहे जुआ के खेल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुएं के खेल को खिलाने के लिए बड़े पैमाने पर जनपद रायबरेली तथा फतेहपुर के माफियाओं की मिली भगत से खेल सक्रियता से जारी है। हुसैनगंज थाना पुलिस व असनी चौकी के एक लाल तथा छिवलहा चौकी की पुलिस की साठ गांठ से पिछले काफी समय से क्षेत्र में जुआ का खेल चल रहा है। इसी का खामयाजा है कि जुआडियों द्वारा निरंतर दिन प्रतिदिन लाखों का खेल खिलाया जाता है। जुआ माफियाओं द्वारा खिलाड़ियों के आने-जाने हेतु हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाती हैं। जैसे की असनी चौकी के समीप चार पहिया वाहन से आने वाले खिलाड़ियों को पहले से तैनात गुर्गों द्वारा मोटरसाइकिल से गंतव्य तक पहुंचाना, हुसैनगंज चौराहे के समीप से ई रिक्शा द्वारा खिलाड़ियों को पहुंचाना, रायबरेली जनपद के डलमऊ क्षेत्र से आने वाले खिलाड़ियों को जमुरावा के रास्ते होते हुए गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई प्रकार के वाहनों का प्रयोग किया जाता है। यदि जुआ खेलते समय पुलिस या अन्य किसी के आने की सूचना मिलती है तो संचालक द्वारा खिलाड़ियों को गंगा नदी पार कराकर जनपद रायबरेली के अलावा अन्य जुआरियों को उनके जनपद की सीमा तक पहुंचा दिया जाता है। हालांकि फतेहपुर तथा रायबरेली की पुलिस को इस विषय में सारी जानकारी होने के बावजूद भी जुएं के खेल में अंकुश नहीं लग पा रहा हैं। पुलिस की सूचना लगते ही गुर्गों द्वारा तत्काल सूचना दे दी जाती है जिससे सारे जुआडियों को गंगा नदी पार कराकर रायबरेली सीमा पर भेज दिया जाता है।

