
आपकी खबरे न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, प्रकाश डी0 पुलिस अधीक्षक, रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा , पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी/झपटमारी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 राजबहादुर मय हमराह हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 रामपाल व हे0का0 रामसिंह थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी व उ0नि0 श्री सुखबीर सिंह, ASI राकेश सिंह CIB-BSB व C सतीश यादव CIB-BSB तथा HC धर्मेन्द्र कुमार RPF BSB के रवानाशुदा थाना से सर्कुलेटिंग एरिया मे मामूर होकर प्लेटफार्म नं0 9 के सामने रोलिंग हट के आगे लाईन नं0-14 के बगल सीमेन्ट पोल रेलवे स्टेशन कैण्ट वाराणसी बहद जीआरपी थाना कैण्ट वाराणसी से 03 व्यक्तियों को तीनो के पिट्टू बैग से 16.7 किग्रा0 नाजायज गांजा के गिरफ्तार किया गया। व्यक्तियों में विरन कुमार पुत्र जितेन्द्र बिन्द ग्राम डुमरिया थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार, चन्द्रभान कुमार पुत्र लाला बिन्द ग्राम दोभरी थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार, ऋषि कुमार पुत्र महेन्द्र बिन्द ग्राम दोभरी थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार बताये। तीनो व्यक्तियों की जामा तलासी ली गयी तो उपरोक्त व्यक्तियों में विरन कुमार के पास से बैग से भूरे रंग के टेप से लपेटे गये। बन्डल में 8.40 किग्रा नाजायज गांजा, तथा चन्द्रभान कुमार के बैग से बरामद भूरे रंग के टेप से लपेटे गये बन्डल में 4.35 किग्रा0 गांजा तथा तीसरे ऋषि कुमार के कब्जे से बरामद बैग से बरामद भूरे रंग के टेप से लपेटे गये बन्डल मे 3.95 किग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ। कुल बरामदगी तीनो व्यक्तियों से 16.7 किग्रा0 जिसकी कुल कीमत 250000 (ढाई लाख) रु0 है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग मु0अ0सं0-305/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

