क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल-इंटर में शत-प्रतिशत परिणाम

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
सरोजनी नगर,लखनऊ संवाददाता।

सरोजनीनगर स्थित क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान कायम रखते हुए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं सफल होकर अगली कक्षाओं के लिए उत्तीर्ण घोषित किए गए। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल संस्थान का नाम रोशन हुआ है, बल्कि क्षेत्र में कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता और सुदृढ़ हुई है।
कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर योगेंद्र सचान एवं प्रबंध निर्देशिका ऋषिका सचान ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम करते हुए जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक प्रयास और टीमवर्क का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा बनाए रखने का संकल्प दोहराया। साथ ही सफल विद्यार्थियों के सम्मान में शीघ्र ही विशेष सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा भी की गई है।

error: Content is protected !!