
आपकी खबरें न्यूज,
चंदौली,वाराणसी संवाददाता।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ डीडीयू जेथिन बी0 राज के द्वारा आगामी त्यौहारो के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवम् ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी, कुँवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू व आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के निर्देशन में उ0नि0 स्वतंत्र सिंह, थाना जीआरपी डीडीयू मय संयुक्त टीम के दौराने चेकिंग रेलवे स्टेशन डीडीयू के पीएफ नं0 01/02 पर दो संदिग्ध व्यक्तियों में निर्मल प्रीतम पुत्र सूर्य नारायण रावत (38) निवासी गिधौर थाना गिधौर जिला जमुई (बिहार) व अंकित राज पुत्र श्यामसुन्दर साह(31) निवासी धपरी थाना झाझा जिला जमुई (बिहार) को चेक किया गया तो उनके पास से एक-एक अदद पिट्ठू बैगों में रखा कुल नगद चौवालिस लाख नवासी हजार रुपये बरामद हुआ। उक्त बरामद हुए रुपयो के बारे में पूछा गया तो उक्त व्यक्तियों के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। बरामद रुपयो के सम्बन्ध में कागजात मांगा गया तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नही कर सके। बरामद हुये रुपयों के बारे में आयकर विभाग, वाराणसी को विधिक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया। आयकर विभाग की टीम थाना उपस्थित आयी है, पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियोंयेनिर्मल प्रीतम व अंकित राज उपरोक्त व बरामद रुपयो से भरे पिट्ठू बैगों को आयकर टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्दगी में दिया गया।

