नहर में आया 6फिट का मगरमच्छ, फारेस्ट विभाग ग्रामीणो के सहयोग से चला सर्च आपरेशन

Spread the love
जाल बिछाया मगरमच्छ को पकड़ने का ग्रामीण व वन विभाग करती प्रयास

आपकी खबरें न्यूज,
असोथर फतेहपुर संवाददाता।

असोथर थाना क्षेत्र की निचली गंगा नहर में मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ नहर के किनारे धूप ले रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे देखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की फैल गई और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। भीड़ देखकर मगरमच्छ नहर में कूद गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। सुबह करीब 10 बजे मगरमच्छ को पकड़ने के बाद रामनगर कौहन घाट यमुना नदी में छोड़ा गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग और रेस्क्यू टीम की बहादुरी की सराहना की। अधिकारियों का कहना है कि मगरमच्छ संभवतः यमुना नदी से बहकर निचली गंगा नहर में पहुंच गया था। घटना के बाद ग्रामीणों में राहत की सांस देखने को मिली, साथ ही लोगों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

error: Content is protected !!