जहरीला पदार्थ खाने से 35 वर्षीय युवक की मौत

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतहापुर मजरे लकड़ी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पतहापुर मजरे लकड़ी निवासी सोनेलाल पुत्र सूरज बली चौहान ने हुसैनगंज थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई सुंदर पुत्र सूरज (35) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!