
आपकी खबरें न्यूज,
पहाड़ी, चित्रकूट संवाददाता।
बीआरसी पहाड़ी के सभागार में बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी राजेश कुमार ने की।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारत विभाजन की विभीषिका के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और लाखों परिवारों को विस्थापन का अमानवीय दर्द झेलना पड़ा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
कार्यक्रम में एआरपी रामप्यारे विश्वकर्मा, नोडल संकुल शिक्षक पहाड़ी रमेश चंद्र सिंह, नोडल संकुल शिक्षक कलवारा बुजुर्ग कमलेश कुमार, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पहाड़ी रामनारायण साहू, शिक्षामित्र कमलेश सिंह, भावना देवी, संगीता कुशवाहा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




