
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
भाजपा हुसैनगंज मंडल के तत्वावधान में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को कस्बा हुसैनगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्र प्रथम और देश सर्वोपरि का संदेश दिया। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहीं।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी राम प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, जे.डी. इंटर कॉलेज हुसैनगंज के प्रबंधक अभय मौर्या सहित मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा की बहनें एवं करीब 100 कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना है। यात्रा के माध्यम से राष्ट्र प्रथम और देश सर्वोपरि की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।



