आपकी खबरे न्यूज़,
प्रयागराज संवाददाता।
हंडिया थाने के पास पिलर संख्या 49-50 के मध्य हिंदू युवा वाहिनी मंच द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए चाय, जलपान एवं भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सेवा शिविर का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशांक मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शशांक मिश्रा स्वयं कांवड़ियों को चाय, जलपान एवं भोजन वितरित करते हुए उनकी सेवा में जुटे रहे। संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी पूरे समर्पण और श्रद्धाभाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की।
कांवड़ियों ने हिंदू युवा वाहिनी मंच द्वारा की जा रही सेवा की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं कांवड़ यात्रा के सफल एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सहयोग का वातावरण बना रहा।



