पीआरवी कर्मी से धक्का-मुक्की, सरकारी उपकरण तोड़ा,तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
असोथर/फतेहपुर संवाददाता।

असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर में पीआरवी कर्मी के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस वाहन का मोबाइल डाटा टर्मिनल (एमडीटी) तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात करीब 11:40 बजे पीआरवी- 6445 पर तैनात आरक्षी आशीष सिंह इवेंट संख्या 36251 की सूचना पर गांव सुजानपुर पहुंचे थे। वहां वह कॉलर से पूछताछ कर रहे थे तथा बॉडी वार्न कैमरा से वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे।
इसी दौरान गांव के कुलदीप, दिलीप व प्रहलाद पुत्रगण छब्बा निवासी सुजानपुर ने कथित रूप से आरक्षी के साथ धक्का-मुक्की की। आरोप है कि आरोपियों ने पीआरवी में लगा एमडीटी जमीन पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।
घटना की सूचना मिलने पर असोथर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 102/2026 के तहत धारा 132, 115(2) व 324(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!