सरोजनीनगर में दूसरे बड़े मंगल पर भंडारों की धूम, भक्तिमय रहा क्षेत्र

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
सरोजनीनगर लखनऊ संवाददाता।

ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को सरोजनीनगर क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। जगह-जगह लगाए गए भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बड़े मंगल का पुण्य लाभ लिया।
बिजनौर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास आशीष सिंह सेंगर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, बूंदी, शरबत सहित विभिन्न प्रसाद वितरित किए गए। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और भक्तों ने बजरंगबली के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों एवं युवाओं ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
इस अवसर पर उन्नाव प्रतिनिधि एवं जिला अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, डीएसपी एसटीएफ डी.के. शाही, एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा, क्रिएटिव कॉन्वेंट के चेयरमैन इंजीनियर योगेंद्र सचान, पारस नाथ मेमोरियल एकेडमी स्कूल के संस्थापक राव अजीत सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक बंथरा तथा थाना प्रभारी निरीक्षक बिजनौर कपिल गौतम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए बड़े मंगल की परंपरा को सामाजिक समरसता और सेवा भाव का प्रतीक बताया।
वहीं भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह द्वारा आयोजित भंडारे में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं के लिए शरबत, फलाहार और भोजन की व्यवस्था की गई। पूरे दिन सरोजनीनगर क्षेत्र धार्मिक उल्लास और सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा।

error: Content is protected !!