अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सीएचसी में भर्ती

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील फतेहपुर लखनऊ हाईवे पर अनुश्री मैरिज हॉल के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान शिवपुर टांडा निवासी अंकित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित अपनी मोटरसाइकिल से फतेहपुर से वापस घर जा रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हुसैनगंज पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!