मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं को किया गया जागरूक

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुसैनगंज थाना प्रभारी द्वारा मंगलवार 31 मार्च 2026 को ग्राम छेउका में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
चौपाल के दौरान ‘मिशन शक्ति’, ‘नारी सुरक्षा’ एवं ‘नारी सम्मान’ अभियान के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, विमेन पावर हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन 14567 की जानकारी दी गई। साथ ही थाना हुसैनगंज के सीयूजी नंबर 9454403341 एवं महिला हेल्प डेस्क की सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।
पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, हालांकि किसी ने कोई विशेष शिकायत नहीं बताई। कार्यक्रम में महिलाओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी तथा राष्ट्रीय पोषण मिशन के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा। चौपाल में ग्राम की महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

error: Content is protected !!