नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।

राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर हुसैनगंज क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन हिंदू सुरक्षा सेवा संघ फतेहपुर के जिला अध्यक्ष शशांक दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैनपुर कुटी के सचिव आलोक द्विवेदी, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, विधायक प्रतिनिधि अंशु अवस्थी, प्रमोद मौर्या, लवकुश द्विवेदी, राम प्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, उनके बलिदान और देशभक्ति से ओतप्रोत विचारों पर प्रकाश डाला तथा युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयघोष और नेताजी अमर रहें के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है।

error: Content is protected !!