चितिसापुर के पास नहर में मिला गोवंश का कटा सिर, बजरंग दल ने किया हुसैनगंज चौराहा जाम

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

-गोवंश के कटे सिर मिलने से हुसैनगंज में तनाव, 7 मील-डलमऊ मार्ग रहा बाधित।
-नहर में गोवंश का कटा सिर मिलने पर बजरंग दल का प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा।
-हुसैनगंज में गोवंश हत्या का आरोप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया चौराहे पर हंगामा।
-गांव चितिसापुर के पास गोवंश अवशेष मिलने से आक्रोश, पुलिस ने कराया मार्ग खुलवाया।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितिसापुर गांव के पास नहर में गवंश का कटा सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गवंश के कटे सिर को लेकर हुसैनगंज मुख्य चौराहे पर पहुंचकर 7 मील डलमऊ मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे तथा डीएसपी गौरव शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर गवंश हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू ने भी कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं।
पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के प्रयास के बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसी बीच भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले गई, जिससे नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। काफी मान-मनौव्वल और स्थिति सामान्य होने के बाद थाना प्रभारी द्वारा नरेंद्र हिंदू को छोड़ दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

error: Content is protected !!