नाबालिग किशोरी के अपहरण व चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हुसैनगंज में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को वादिनी सुनीता देवी पत्नी गंगा चरण लोधी, निवासी ग्राम आंबी थाना हुसैनगंज द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि दिनांक 28 दिसंबर 2025 को रात्रि लगभग 9 बजे आरोपी चन्दन लोधी ने वादिनी की नाबालिग पुत्री पिंकी देवी (उम्र करीब 16 वर्ष) को बहला-फुसला कर भगा ले गया। वादिनी के अनुसार, पुत्री के घर से जाते समय घर में रखा लाकेट, झालर एवं नगदी लगभग 50 हजार रुपये भी साथ ले जाई गई। मामले में विरोध करने पर आरोपी के पिता द्वारा धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
तहरीर के आधार पर थाना हुसैनगंज में मु0अ0सं0 360/2025 धारा 87/137(2)/351(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसमें आरोपी चन्दन लोधी पुत्र संजुधन उर्फ चतुरी बाबा, संजुधन पुत्र अज्ञात निवासीगण ग्राम आंबी थाना हुसैनगंज नामजद किए गए। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1)/123 बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास व सुरागरसी पतारसी के बाद वांछित अभियुक्त चन्दन लोधी (उम्र करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय के भेजा गया।

error: Content is protected !!