
आपकी खबरें न्यूज,
लखनऊ संवाददाता।
पीजीआई रोड स्थित सेराजेम सेंटर में आयोजित सेराजेम अवार्ड सेरेमनी में सैकड़ों लाभार्थियों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएसवी स्पाइन मंथ एवं जेब में लीडरशिप कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेराजेम पीजीआई सेंटर के संचालक राजेश मिश्रा ने कहा कि सेराजेम संस्था हेल्थकेयर तकनीक पर आधारित कार्य कर रही है, जिसमें स्वचालित थर्मल मसाजर के माध्यम से एक्यूप्रेशर, हीट थेरेपी और मसाज पद्धति का उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह तकनीक रीढ़ की हड्डी के दर्द, मांसपेशियों के तनाव और रक्त संचार में सुधार के लिए उपयोगी मानी जाती है। केंद्र पर लोगों को निःशुल्क थेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर रेनू पाल, जारा खान, सलमान रजा, अर्पिता सक्सेना और मनीषा ने विजेताओं को सेरामिक बेल्ट, सेरामिक आई कवर तथा सेरामिक टॉनिक वितरित किए। वहीं विजयलक्ष्मी, रेनू पांडे, सुषमा पाल एवं रितु दीक्षित को सहयोगी लीडर के रूप में विशेष सम्मान दिया गया।
ट्रेनर सलमान रजा ने बताया कि सेराजेम थेरेपी बेड में लगे विशेष रोलर्स रीढ़ की हड्डी को स्कैन कर इन्फ्रारेड हीट और नियंत्रित दबाव के माध्यम से मसाज प्रदान करते हैं, जिससे मांसपेशियों के तनाव और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। वहीं ट्रेनर सारा खान ने बताया कि लखनऊ में कई स्थानों पर सेराजेम के निःशुल्क सेंटर संचालित हैं, जहां लोग नियमित रूप से थेरेपी ले सकते हैं।
कार्यक्रम में शिक्षिका एवं समाजसेविका रीना त्रिपाठी ने कहा कि यह थेरेपी प्राकृतिक पद्धति और विशेष सेरामिक तकनीक पर आधारित है, जो शरीर को रिलैक्स महसूस कराने के साथ रीढ़, सर्वाइकल और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में सहायक मानी जाती है।
समारोह के अंत में बड़ी संख्या में लोगों ने सेराजेम के विभिन्न उत्पाद खरीदे तथा लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ के अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य लोगों को भी केंद्र पर आने के लिए प्रेरित किया।

