
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।
फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा थाना हुसैनगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 415/24 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिजीत उर्फ अपजीत पुत्र स्वर्गीय शोभनाथ पाण्डेय निवासी रमसाहीपुर थाना मोहब्बतपुर पइसा जनपद कौशाम्बी के विरुद्ध फतेहपुर न्यायालय से प्राप्त उद्घोषणा (नोटिस) आदेश धारा 82 सीआरपीसी (84 बीएनएसएस) की कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के निवास स्थान पर उद्घोषणा (नोटिस) आदेश चस्पा किया गया। इसके साथ ही पूरे ग्राम रमसाहीपुर में घूम-घूमकर डुग्गी पिटवाकर एवं माइक से अनाउंस कर अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर भी उद्घोषणा (नोटिस) आदेश की एक प्रति चस्पा की गई। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है। पुलिस का कहना है कि समय से न्यायालय में उपस्थित न होने पर अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


