कोहरे के मौसम में दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर जागरूकता संदेश

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देशानुसार आज सोमवार को परिवहन विभाग फतेहपुर त्रिवेणी संगम हाइवे के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज अविनाश द्विवेदी, अतुल यादव के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ सीएसआर एवं सुरक्षा मैनेजर फिरोज़ खान ने कहा दुर्घटना से बचना है तो दो पहिया वाहनों को हेलमेट,चार पहिया वाहनों को शीट बेल्ट आदि लगाना जरूरी। साथ ही ट्रैफिक नियमों की पालना करे। साथ ही अपने नाबालिग बच्चों को वाहनों की चाबी न दें,फिरोज खान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शीत ऋतु के मौसम में राजमार्गों सड़कों पर कम दृश्यता होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं सतर्क होकर वाहन चलाएं अपने वाहनों के पीछे रेडियम स्टिकर जरूर लगाएं जिससे पीछे से आने वाले वाहन को रेडियम रिफलेक्टर दूर से दिखाई देंगे जिससे सड़क दुर्घटना होनी की संभावना काफी कम हो जायेगी। आगे बताया कि पिछले चार वर्षों में अभी तक तीन लाख से ज्यादा लोगो के वाहनों एवं हेलमेट,ट्रैक्टर पर रेडियम स्टिकर लगाकर जागरूक किया गया है और आगे भी निरंतर दैनिक आधार पर सड़क सुरक्षा अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर काफी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!