
आपकी खबरें न्यूज,
गाजीपुर वाराणसी संवाददाता।
अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष खानपुर व उ०नि० औरंगजेब खाँ मय टीम द्वारा बहेरी रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना कि ग्राम हरिहरपुर से चोरी हुयी ट्रैक्टर को कुछ लोग लेकर चोलापुर वाराणसी बेचने के लिए बुढ़ीपुर चौराहे से भुजाड़ी की ओर जा रहे हैं, उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष खानपुर मय टीम द्वारा बहेरी रेलवे क्रासिंग से तेलियानी की ओर तेलियानी पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि सामने से चोरी के ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को रोकने का ईशारा किया गया तो उक्त वाहन का ड्राइवर पुलिस वालो को देखकर सकपकाया व पुलिस टीम को लक्ष्य साधकर ड्राइवर द्वारा ट्रैक्टर पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया कुछ ही देर में एक और ट्रैक्टर आते हुए दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसके चालक द्वारा भी पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया जिन्हें चेतावनी देते हुए थानाध्यक्ष खानपुर द्वारा 01 राउण्ड हवा में फायर किया गया जिस पर ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर में बैठा व्यक्ति ट्रैक्टर से उतर कर उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से 1 राउण्ड फायर किया गया संतुलित जवाबी कार्यवाही में 01 व्यक्ति के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी । सभी चारों व्यक्तियों पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि पहला ट्रैक्टर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 307/2025 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित जिसे थाना क्षेत्र के हरिहरपुर से उक्त व्यक्तियों द्वारा चोरी किया गया था तथा दूसरा ट्रैक्टर मु०अ०सं० 296/2025 थाना दुर्गावती बिहार से सम्बन्धित है पकड़े गये व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएचसी खानपुर गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया व अन्य 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


