बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के चार अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
सेवापुरी वाराणसी संवाददाता।

कपसेठी थाने के प्रभारी निरिक्षण सधुवन राम गौतम गुरुवार के शाम बहरी नाला बॉर्डर पर अपने हमराहियों के साथ संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान भदोही की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार को रोक कर जब तलाशी ली तो उसमें तार कटिंग गिरोह के चार सदस्य समेत चोरी का एक बंडल बिजली तार के आलावा कटर व अन्य सामग्री बरामद हुई। कार में बैठे चारों अपराधियों ने अपना नाम बुलबुल चौधरी, चंद्रिका गौतम उर्फ़ संदीप ग्राम घोषिला थाना कपसेठी राहुल गुप्ता सत्तनपुर थाना जंसा अभय वर्मा उर्फ सोनू निवासी रामपुर थाना कपसेठी बताया कार का कागज मांगने पर वे लोग हिला हवाली करने लगे और कोई कागज नहीं दिखाएं थाने लाकर जब पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया कि हम लोग गिरोह बनाकर विद्युतीकरण हेतु बिजली विभाग द्वारा साइड पर रखे गए विद्युत तार एवं अन्य सामग्री को मौका देखकर रात में उठा ले जाते हैं और उसे कबाडी के यहां बेच देते हैं बेचे गए सामान से जो रुपया मिलता है उसे आपस में बाटकर मौज मस्ती करते हैं पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष कपसेठी के अलावा उप निरीक्षक सुमन कुमार कांस्टेबल अशरफ, प्रियकांत शामिल रहे।

error: Content is protected !!