मौसम की मार में मददगार हाथ-दिव्यांगजनों को कम्बल-टोपी का वितरण

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

विश्व दिव्यांग दिवस के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के अवसर पर चल रहे दिव्यांग महोत्सव के छठवें दिन समापन समारोह को दिव्यांगों के भंडारा के साथ मनाया गया। लगभग डेढ़ सौ बच्चों वयस्कों एवं दिव्यांगों के माता-पिता ने देवा केंद्र कमच्छा चुंगी पर आकर भोजन ग्रहण किया एवं गरीबी रेखा के नीचे वाले दिव्यांगों को ऊनी कंबल एवं गरीब बच्चों को टोपिया डॉक्टर तुलसी द्वारा वितरित की गई। इस समारोह में मानिसक दिव्यांग एवं शारीरिक दिव्यांग बच्चों तथा ऐसे वृद्धजन जो दिव्यांग हो गए है, उन्होंने भी भाग लिया। इस समारोह के अंत में डॉक्टर तुलसी प्रमुख चिकित्सा मनोवैज्ञानिक एवं मनो चिकित्सक तथा अध्यक्ष देव इंटरनेशनल सोसायटी फॉर चाइल्ड के यर ने आए हुए सभी दिव्यांग बंधुओं को धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!