
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज/फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना पुलिस ने फर्जी पहचान बनाकर लोगों को गुमराह करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव व मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र कुमार की संयुक्त टीम ने आरोपी को सोमवार को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेन्द्र प्रसाद लोधी (45) पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद निवासी ग्राम फरीदपुर मजरा मकनपुर थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने अभियुक्त का चालान तैयार कर उसे माननीय उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की न्यायिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की स्थानीय क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
