पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई बकरी चोरी की वारदात,तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज/फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हुई बकरी चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी सुरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम चितिसापुर ने 03 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात अभियुक्त बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर उसकी बकरी को बैठाकर चोरी ले गए। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर और हुसैनगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम सक्रिय की गई।
पुलिस टीम ने 04 दिसंबर को तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। असमान पुत्र इस्लाम उर्फ राजू बेहना (20 वर्ष) निवासी ग्राम जमरावा। राजू उर्फ अब्बू सोफियान पुत्र रज्जाक (26 वर्ष) निवासी ग्राम जमरावा। अबुस्साद पुत्र नौशाद (19 वर्ष) निवासी ग्राम गढी, थाना जाफरगंज।
गिरफ्तारी के समय उनके पास से चोरी की गई बकरी तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम में सीज़ कर दिया। पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बकरी चोरी कर बेचने और पैसे आपस में बांट लेने की बात कबूल की। उनके खिलाफ थाना स्थानीय पर पहले से ही धारा 303(2) BNS से संबंधित मुकदमा पंजीकृत था।
पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!