मानगो में व्यापार संकट के संकेत, फ्लाईओवर निर्माण से दुकानदारों की चिंता बढ़ी

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
जमशेदपुर संवाददाता।

-फ्लाईओवर निर्माण से व्यापारिक गतिविधियों पर बढ़ता दुष्प्रभाव।
-प्रस्तावित निर्माण डिजाइन पर पुनर्विचार की आवश्यकता।
-सड़क को पूरी तरह बंद रखने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से विरोध।
-पहले अधूरे फ्लाईओवरों और डिमना रोड कार्यों को पूरा करने की मांग।

मानगो बड़ा हनुमान मंदिर के समीप मानगो न्यू पुरुलिया रोड के दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पायल टॉकीज छोर पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण से व्यापारी वर्ग को होने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान दुकानदारों ने बताया कि प्रस्तावित डिजाइन तथा निर्माण अवधि में सड़क को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय व्यापार के लिए अत्यंत हानिकारक होगा। इससे ग्राहकों की आवाजाही बाधित होगी और दैनिक दुकानदारी पर सीधा असर पड़ेगा। दुकानदारों के अनुसार, फ्लाईओवर निर्माण की मौजूदा व्यवस्था के कारण क्षेत्र में यातायात पहले ही बुरी तरह अव्यवस्थित है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी अव्यवस्था के विरोध में व्यापारी एकजुट होकर गोलबंद हुए। व्यापारियों ने यह भी कहा कि पूर्व में शुरू किए गए फ्लाईओवर निर्माण कार्य आज तक अधूरे पड़े हैं। पहले डिमना रोड व अन्य अधूरे फ्लाईओवरों को पूरा किया जाए और यातायात को सुचारू बनाया जाए, उसके बाद ही पायल टॉकीज छोर पर नए फ्लाईओवर के निर्माण पर कोई कार्रवाई होनी चाहिए।
बैठक के बाद दुकानदारों ने निर्णय लिया कि वे अपनी मांगों को संबंधित विभागों तक संयुक्त रूप से पहुँचाएगे। आवश्यकता पड़ने पर व्यापारी प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मिलकर अपनी आपत्तिया दर्ज कराएगा।
बैठक में राजेश श्रीवास्तव, आकाश शाह, सचिन अग्रवाल, अजय चौधरी, संजय सावा, विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, ईशान पात्रा, पंकज अगीवाल, राजा जयसवाल, सन्नी कौरा, साजन कौरा, बबलू कौरा, नवल अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, कन्हिया अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, हरधन पाल, राहुल पॉल, आयुष सावा सहित बड़ी संख्या में दुकानदार तथा आकाश गंगा, अर्जुन टावर, राकेश टावर, नरीनकर टावर, अर्जुन इंक्लेव, शक्ति नालंदा टावर के निवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!