रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बनारस प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड विण्डो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

आगामी माघ मेला-2026 के परिप्रेक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन द्वारा बनारस–प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने मंडलीय अधिकारियों के साथ निगतपुर, कटका एवं प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षक के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय आयुष कुमार सिंह, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर पी.के वैस, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार, सहायक मंडल इंजीनियर लाइन मुक्ता सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पी.के मिश्रा सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे। अपने निरीक्षण विशेष यान से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का निरीक्षण करते हुए प्रयागराज रामबाग पहुंचे और स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं यथा-प्लेटफार्म, पैदल उपरिगामी पुल, प्रतीक्षालय, वाटर बूथ, खान-पान स्टाल, यूटीएस एवं पी आर एस टिकट काउंटरों, स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, निकास एवं प्रवेश मार्ग, परिचालनिक व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगे फौवारे में कलर लाइटिंग करने और फौवारे को चालू रखने का निर्देश दिया, स्टेशन की सुन्दरता बढ़ाने हेतु सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री आरक्षण केन्द्र के निकट बने डिवाइडर पर फूलों की बागवानी कराने का निर्देश दिया, इसके साथ ही माघ मेला के दौरान यात्रियों की संख्या में अनुमानित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने एवं व्यापक प्रबंध करने का निर्देश दिया इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर तैनात वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ माघ मेला के दौरान मेला विशेष गाड़ियों के संचालन एवं भीड़ प्रबंधन पर परिचर्चा कर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी माघ मेला-2026 के पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुचारू करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि माघ मेला में आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक जैन ने निगतपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निगतपुर स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, साफ-सफाई, प्लेटफार्म, पैदल उपरिगामी पुल, सोलर पैनल, यात्री सुविधाओं तथा परिचालनिक व्यवस्था का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने खाली पड़े जनरेटर रूम को स्टेशन मास्टर विश्राम कक्ष के रूप में परिवर्तित करने, पुराने डीजल रूम को विकसित कर यात्री प्रतीक्षालय बनाने,स्टेशन पर सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरों के प्रावधान करने तथा कोहरे में गाड़ियों के निर्बाध परिचालन हेतु साईटिंग बोर्ड को पुनः रंगवाने का निर्देश दिया इसी क्रम में दौरान उन्होंने कटका रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया और स्टेशन की स्वच्छता के साथ-साथ केन्द्रीकृत स्टेशन पैनल, वीडर काउन्टर, रिले रूम, संरक्षा उपकरणों यथा लॉक एण्ड ब्लॉक इंस्टूमेंट, एक्सल काउंटर ,स्टेशन वर्किंग रूल,प्लेटफार्म सहित अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया उन्होंने कटका रेलवे स्टेशन पर खाली पड़े जनरेटर रूम की साफ-सफाई कराकर उसे स्टेशन मास्टर विश्राम कक्ष बनाने, स्टेशन पर सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरों के प्रावधान करने तथा कोहरे में गाड़ियों के निर्बाध परिचालन आवश्यक व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया। विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस–प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवर हेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट, झाड़ियों की कटाई,सिग्नलों की दृश्यता, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं के उन्नयन, रेलवे ट्रैक के रख रखाव,ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी।

error: Content is protected !!