रेल प्रबंधक ने बनारस कोचिंग डिपो का किया निरीक्षण

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे विनोद कुमार शुक्ल ने आज दिनांक 21 नवम्बर 2025 को पूर्वाह्न बनारस कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(आपरेशन) अशोक कुमार वर्मा,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(प्रथम) शैलेन्द्र सिंह, कोचिंग डिपो अधिकारी विनीत रंजन सहित कोचिंग डिपो के वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे विनोद कुमार शुक्ल ने अपने निरीक्षण का आरंभ बनारस कोचिंग डिपो में स्थापित बायो टायलेट लैब से किया। इस दौरान उन्होंने क्रमबद्ध रूप से बनारस कोचिंग डिपो में अनुरक्षित होने वाली गाड़ियों के बायो टायलेट्स की लैब टेस्टिंग रिपोर्ट की जाँच की साथ ही लैब में कार्यरत कर्मचारियों का तकनीकी ज्ञान भी परखा कर्मचारियों की तकनीकी जानकारी पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में अपर महाप्रबंधक ने बनारस कोचिंग डिपो में अनुरक्षित होने वाले शिवगंगा एक्सप्रेस के रेकों का ब्रेक वाईन्डिंग गेयरों का निरीक्षण किया तथा अपर गेयरों की साफ-सफाई की जाँच की इसके साथ ही उन्होंने कोचिंग डिपो में अनुरक्षित होने वाले विभिन्न गाड़ियों के रेकों में रोडेंट एवं पेस्ट कन्ट्रोल की भी जाँच की और सभी को मानक के अनुरूप पाया।
अपने निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक शुक्ल ने फायर हट में अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण किया तथा पर्याप्त मात्रा में अग्निशामक यन्त्रों एवं बाल्टियों की उपलब्धता परखी। इस दौरान उन्होंने रेल कोचों में (Fire & Smoke Detection System) आग और धुआं पता लगाने वाली आधुनिक प्रणाली की जानकारी ली और इस प्रणाली की टेस्टिंग कोच में लगा कर करने का निर्देश दिया । अपर महाप्रबंधक ने रेल मदद में उठाये जाने वाले कोच सम्बंधित परिवादों के निस्तारण का विवरण भी लिया और रेल मदद से प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। अपने निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक ने पर्यावरण की शुद्धता बनाये रखने वाले डिपो के ट्रीटमेंट संयंत्रो की भी जानकारी ली तथा और संयंत्र स्थापित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण के शुद्धता में अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए डिपो के उद्यान में वृक्षारोपण भी किया।

error: Content is protected !!