
आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
सारनाथ थाना पुलिस ने 49 ग्राम हीरोइन के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी बनारस में घूम-घूम कर हीरोइन बेचता था। पुलिस टीम ने फरीदपुर प्राइमरी स्कूल स्थित अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंशु राजभर, पुत्र किनारे राजभर निवासी घुरहुपुर थाना सारनाथ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 49 ग्राम हीरोइन और एक सैमसंग का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/21 तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष शिवानंद सिसौलिया, उप निरीक्षक राहुल कुमार यादव, सौरव प्रताप त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल रवि यादव शामिल रहे।
