काशी तमिल संगम के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

काशी तमिल संगम में बढ़ती यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कन्याकुमारी से बनारस के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार 06009/06010 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी विशेष गाड़ी दिसंबर माह में दो फेरे में संचालित की जाएगी। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 06009 कन्याकुमारी से 07 दिसंबर 2025 को 11.45 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 11 बजे बनारस पहुँचेगी। वहीं 06010 बनारस-कन्याकुमारी विशेष ट्रेन 13 दिसंबर 2025 को रात 11 बजे बनारस से प्रस्थान कर चौथे दिन 11.30 बजे कन्याकुमारी पहुँचेगी।
रेलवे ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर कोच, एक जनरेटर सह लगेज वैन तथा एक LSLRD कोच शामिल है।रेलवे प्रशासन का कहना है कि काशी तमिल संगमम के अवसर पर दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष सेवा शुरू की गई है।

error: Content is protected !!