मऊ स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य, 28 दिनों तक ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

मऊ जंक्शन के लाइन नंबर 11 पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने 18 नवम्बर से अगले 28 दिनों तक कई ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेशन व शॉर्ट ओरिजिनेशन की घोषणा की है।
रेलवे के अनुसार
15181 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अब आजमगढ़ से चलेगी। 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस की यात्रा आजमगढ़ में समाप्त होगी। 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस भी आजमगढ़ से संचालित होगी। 15026 आनन्द विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस की समाप्ति आजमगढ़ में होगी।रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व नई व्यवस्था की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

error: Content is protected !!