
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में नाबालिग युवती से छेड़छाड़, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 02 अक्टूबर 2025 की है, जब पीड़िता की मां लंवगी देवी पत्नी मलखान चौहान निवासी पिलखिनी ने थाना हुसैनगंज में तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री वंदना के साथ आरोपी दीपक पुत्र संतोष द्वारा छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और धमकी भी दी।
पीड़िता वंदना के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 275/2025 धारा 74/115(2)/352/351(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया। जांच के दौरान धारा 180, 183 बीएनएस, धारा 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) भी बढ़ोतरी में जोड़ी गईं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में हुसैनगंज थाने की पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी दीपक ( 21 वर्ष) पुत्र संतोष निवासी पिलखिनी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा है।
