कादीपुर स्टेशन 12 C समपार फाटक पर ROB रोड ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु 62 मीटर के ओपन वेब गर्डर की सफल लांचिंग

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने स्टेशनों के पुनर्विकास योजना के अंतर्गत यात्री सुविधा विकास कार्यों के साथ-साथ सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। इसके लिए मंडल में पड़ने वाले समपार फाटकों पर रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज, लिमिटेड हाइट सबवे एवं अंडर पास बनाकर सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित एवं रेल परिचालन को संरक्षित करने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से कार्यान्वित किया जा रहा है।इसी क्रम में वाराणसी मंडल के वाराणसी-औड़िहार रेल खण्ड एवं चौबेपुर-बाबतपुर की क्रासिंग पर कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप पड़ने वाले समपार फाटक संख्या 12 सी पर रोड ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु 62 मीटर से अधिक लम्बे एवं 430 मीट्रिक टन वजन के ओपन वेब गर्डर की सफल लांचिंग का कार्य सभी फिटिंग सहित आज 15 नवम्बर,2025 को सम्पन्न हुआ। ROB के ओपन वेब गर्डर की लॉन्चिंग का यह चुनौतीपूर्ण कार्य मात्र 4 घंटे का ट्रैफिक एवं कर्षण ब्लाक लेकर सीमित अवधि में ही पूरे सुरक्षा प्रोटोकाल के साथ सफलतापूर्वक किया गया। ओपन वेब गर्डर लांचिंग में उच्च क्षमता वाले रोड क्रेन का उपयोग किया गया तथा कार्य के दौरान एक क्रेन को स्टैण्ड बाई के रूप में रखा गया था। लांच किये गये ओपन गर्डर में प्रत्येक की लम्बाई 62 मीटर तथा कुल वजन 430 मीट्रिक टन है। समपार संख्या 12 C पर गर्डर लॉन्चिंग के शेष कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा।चौबेपुर- बाबतपुर सड़क मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग सं 12 सी पर रोड ओवरब्रिज बन जाने से चौबेपुर के नागरिकों समेत बलिया एवं गाजीपुर से बाबतपुर होते हुए जौनपुर एवं लखनऊ जाने वाले सड़क यात्रियों को सुविधा होगी। समपार फाटक पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को सुविधा होगी एवं उनकी यात्रा सहज होगी। गर्डर लांचिंग का कार्य मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) अजय सिंह, उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) श्री शशांक पाण्डेय की देख-रेख में आज 4 घण्टे का विद्युत कर्षण एवं ट्रैफिक ब्लाक लेकर ब्लाक अवधि के अंदर ही सम्पन्न कर लिया गया।

error: Content is protected !!