नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल में हुई कई प्रतियोगिताएं

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता ।

नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही स्थित परिसर में खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित एडु कार्निवल 2025 दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर बालरूप यादव (“विभाग अध्यक्ष फिजिकल एजुकेशन” महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) सहित प्रबंधक राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय एवं सीनियर जूनियर समन्वयक सुश्री सत्य प्रिया सिंह और असीम कुमार घोषाल के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ।बच्चों ने अतिथि स्वागत हेतु स्वागत गीत प्रस्तुत किया स्वागत संबोधन असीम कुमार घोषाल ने दिया। प्रथम दिवस आयोजन का मुख्य आकर्षण विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रदर्शित खेल प्रतियोगिताएं थी जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि ने फीता काट कर किया इन खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, जलेबी रेस, टग ऑफ वॉर, बैलून रेस, 100 मीटर दौड़, तथा रिले रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ बच्चों ने इन सभी में अपनी शानदार बेहतर प्रदर्शन से सबका खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही बच्चों ने गीत संगीत योग प्रस्तुति से भी दर्शकों का ध्यान खींचा मुख्य अतिथि ने अपने विचार रखते हुए विद्यालय की गतिविधियों एवं अनुशासन की प्रशंसा की उन्होंने बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में खेलकूद की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य एवं सुदृढ़ रखने के लिए खेलकूद का उनके जीवन में होना आवश्यक है वह उत्साह पूर्ण मनोभाव से अपने दैनिक दिनचर्या में यादें खेलकूद को शामिल कर ले तो उनकी शैक्षिक गतिविधियां भी अनुशासित एवं व्यवस्थित हो जाएगी कार्यक्रम का सफल मनसंचालन शिक्षिका सुश्री शिवांगी शुक्ला ने किया।

error: Content is protected !!