रात के अंधेरे में दबंगई से उपजाऊ खेत की मिट्टी खोदी गई

Spread the love
पीड़ित किसान राजपाल साहू अपनी लाहा की खेती दिखाते हुए

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

-किसान की फसल बर्बाद, थाने से लौटाया गया पीड़ित-राजपाल साहू
-जेसीबी संचालक बोला “पुलिस और कोर्ट हमारी जेब में है”

जेसीबी संचालक ने रातों-रात किसान के खेत से सैकड़ो ट्राली मिट्टी खोद कर चोरी कर ले गया है। शिकायत करने पर उल्टा किसान को धमकी दे रहा है। हुसैनगंज छेउका के रजपाल उर्फ ननका का खेत बहबलपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पम्प के सामने हैं। आरोप है कि विगत 23 सितम्बर की रात को सातमील तिराहा निवासी कमल ने अपनी जेसीबी से किसान के खेत से करीब तीन सौ ट्राली मिट्टी का खनन कर चोरी कर ले गया।जिससे किसान का खेत खराब हो गया। दूसरे दिन जब किसान को जानकारी हुई तो कमल से शिकायत किया। किसान के मुताबिक जेसीबी मालिक ने किसान को आश्वासन दिया था कि दो दिन में खेत में मिट्टी वापस डाल देंगे। कई दिन बीत जाने के बाद भी खेत मे मिट्टी वापस न आने पर किसान ने 25 सितम्बर जेसीबी मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नही किया था।
कार्यवाही न होने से परेशान किसान ने 23 अक्टूबर को एक बार फिर मोबाइल के जरिये जेसीबी मालिक कमल से खेत मे मिट्टी वापस डलवाने का अनुरोध किया। उल्टा जेसीबी मालिक ने किसान को धमकी देते हुए कहा कि जब मैं कह रहा हू कि मिट्टी डलवा दूंगा, नही तो तुम डीएम,एसपी से मेरी शिकायत कर दो जाकर,कही कुछ नही कर पाओगे कोई मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ पायेगा। किसान और जेसीबी मालिक के बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व थाना में मामला आया था। आपस मे दोनों पक्षो ने सुलह कर लिया था। फिर भी अगर कोई समस्या हो तो मुझसे आकर मिलें। कार्यवाही की जायेगी।

error: Content is protected !!