
आपकी खबरें न्यूज,
थरियांव फतेहपुर संवाददाता।
थरियांव थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार की चलती बाइक में अचानक आग लग गई। जिससे रेलवे ब्रिज के ऊपर बाइक सवार गाड़ी छोड़कर दूर कूद कर अपनी जान बचाई और मौके पर राहगीरों ने थरियावं पुलिस को पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सिलेंडर की मदद से आग में काबू पाया। बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। जिससे लाखों रुपए की बाइक सवार का नुक्सान पहुँच गया।
खागा थाना क्षेत्र के टेनी निवासी संदीप कुमार मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा मोबाइल पार्ट्स का समान दुकानों में जाकर बेचने का कार्य करता हैं। मंगलवार की दोपहर युवक बाइक में सवार होकर खागा से असोथर के लिए दुकानों में मोबाइल पार्ट्स देने जा रहा था। जैसे ही थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचां। तभी बाइक में अचानक आग लग गई। यह देख बाइक सवार बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाया। बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। जिससे बाइक सवार की जान बच गया। लेकिन बाइक जल कर राख हो गई है।

