
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
रिश्तों का खून करने की घटना सामने आई है। जहां लोगों की रक्षा करने के लिए पुलिस की वर्दी पहनने वाले सिपाही बेटे ने पिता के खून से अपना हाथ रंग लिया। पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
कन्नौज में तैनात है पिता का हत्यारा सिपाही बेटा
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव निवासी आदित्य पटेल (28) यूपी पुलिस में सिपाही है और इस समय वह कन्नौज जिले में तैनात है। रविवार की रात आदित्य बुलेट बाइक से अपने घर पहुंचा।
पैसा देने से इनकार करने पर पिता के सिर पर ईंट से किया वार
2018 में पुलिस में भर्ती हुए आदित्य पटेल ने पिता किशोरचंद्र (70) पूर्व प्रधान से दो लाख रुपए की मांग की, लेकिन जब पिता ने देने से मना कर दिया तो वह आगबबूला हो गया। वह इस कदर गुस्से में हो गया कि पिता को घर के अंदर से घसीटकर दरवाजे के बाहर लाया और ईंट से सिर पर कई वार कर दिए।
मृतक की पत्नी ज्ञानमती देवी पटेल ने बताया कि जब उनके छोटे बेटे आनंद प्रकाश पटेल और बहू शालिनी पटेल ने बीच-बचाव किया तो आदित्य पटेल ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी आदित्य कन्नौज में ज्योति पटेल नाम की युवती से प्रेम विवाह किया गया, जो विकास भवन में कार्यरत है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वांछित अभियुक्त को आलाकत्ल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार आदित्य पटेल को हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय व उ0नि0 प्रभारी भिटौरा चौकी बृजेश कुमार यादव ने सूचना मिलते ही घेराव कर बीसापुर नहर पुलिया से आगे बसोहनी रोड पर टावर के पास से दोपहर लगभग 12.40 बजे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद पक्की ईंट व एक अदद मोबाइल फोन तथा एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। अभियुक्त को विधिक अनुक्रम में मा0न्यायालय रवाना किया गया।

