
आपकी खबरें न्यूज,
पहाड़ी/चित्रकूट संवाददाता।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दिशा-निर्देशों मे गणित ओलंपियाड की परीक्षा सकुशल, नकल विहीन तीन केंद्रों मे स्व. रघुवीर प्रसाद कन्या इण्टर कॉलेज पहाड़ी, सरधुवा इण्टर कॉलेज सरधुवा, केदारनाथ महाविद्यालय खटवारा राजापुर सम्पन्न हुई। इस परीक्षा मे कुल 146 बालक एवं बालिकाऐ सम्मलित हुई। गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक गणित ओलंपियाड की परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार कक्षा 6, 7, 8 परिषदीय छात्रों प्रति विद्यालय से दो छात्रों को प्रतिभाग करना था। स्व.रघुवीर प्रसाद कन्या इण्टर कॉलेज पहाड़ी के केन्द्र प्रभारी एआरपी अलोक साहू, सरधुवा इण्टर कॉलेज सरधुवा के केन्द्र प्रभारी डाक्टर रामप्यारे विश्वकर्मा, केदारनाथ महाविद्यालय के केन्द्र प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह को नियुक्त किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी राजेश कुमार द्वारा परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों में जाकर परीक्षा की व्यवस्था देखी गई और सम्बन्धित परीक्षा प्रभारी को निर्देश किया गया कि परीक्षा नकल विहीन और सकुशल सम्पन्न कराई जाए। उन्होने बताया कि इस गणित ओलंपियाड परीक्षा में कुल विद्यार्थियों की संख्या 146 रही। इन परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका की जांच कराकर टॉप 10 बालक/बालिकाओं की सूची बनाकर सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूचना देकर छात्रों को ब्लाक स्तर पर पुरस्कृतिक किया जायेगा। चयनित छात्र को जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में प्रतिभा करेंगे। इस मौके पर सहायक अध्यापक अरविंद कुमार, राघवेन्द्र, अमरदीप, मंगल प्रताप सिंह, प्रेमलता, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, देवेन्द्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, सहित ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रामनारायण साहू मौजूद रहे।




