भूमि विवाद को लेकर युवक को पीटकर गंगा नदी में फेंका

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
कल्यानपुर फतेहपुर संवाददाता।

भूमि विवाद में घर में घुसकर युवक को पीटने के बाद नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बसियाखेड़ा निवासी रमेशचंद्र निषाद ने बताया कि भाई बाबू का निर्माणाधीन मकान नैनवाखेड़ा में है। भगनाखेड़ा निवासी मुनेश, कल्लू, ननकाई, प्रदीप उर्फ इलाहाबादी लाठी डंडों व फावड़ा से निर्माणाधीन मकान में पांच अगस्त को घुस गए। भाई बाबू को पीटा। पिटाई से भाई लहूलुहान हो गया। भाई को घायल हालत में नदी में फेंक भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे और उसने पुलिस को सूचना दी। उसने भाई को भर्ती कराया है। मामले की रमेशचंद्र ने शुक्रवार को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

error: Content is protected !!