पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
गाजीपुर वाराणसी संवाददाता।

अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 पुष्पेश चन्द्र दूबे मय टीम चौकी प्रभारी कस्बा बहादुरगंज थाना कासिमाबाद के साथ जुर्म जरायम व अपराधियो की धर पकड़ हेतु अन्दर थाना क्षेत्र मामूर होकर बहादुरगंज बस स्टैण्ड के पास मौजूद थे। मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 236/25 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 5J(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट में वाछिंत चल रहे अभियुक्त रामनाथ साहनी पुत्र भृगुनाथ साहनी नि0ग्राम मल्लाह टोला बहादुरगंज थाना कासिमाबाद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!