अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 8.64 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।

अपर पुलिस रेलवे, प्रकाश डी. पुलिस अधीक्षक, रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी व श्रावण मास के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 राजबहादुर मय हमराह व का0 अजय कुमार द्वितीय व म0का0 संगम सिंह तथा म0का0 पूनम आरपीएफ व का0 सतीश सीआईबी बीएसबी व का0 रोहित आरपीएफ बीएसबी के साथ रेलवे स्टेशन कैण्ट वाराणसी के प्लेटफार्म नं0-01 पर काशी साइड जा रहा था कि वाराणसी नेम पट्टिका के पास बैंच पर बैठी एक महिला हम पुलिस कर्मी को आता देख अचानक सक पका गयी और भागना चाही कि एक वारगी दविश देकर म0का0 की मदद से पकड लिया पकडी गयी महिला से नाम पता पूंछते हुए भागने का कारण पूंछा तो अपना नाम कांती देवी पत्नी शम्भू साहनी नि0 बरौनी थाना गरहरा जिला बेगूसराय बिहार उम्र 34 वर्ष बताया तथा बताया कि मेरे बैग में अंग्रेजी शराब है जिस कारण भागना चाह रही थी

कि आपने पकड लिया हमें मांफ कर दो उपरोक्त महिला की गिरफ्तारी के समय का0 अजय कुमार द्वितीय के द्वारा वीडियो ग्राफी कराते हुए म0का0 संगम कुमारी व म0का0 पूनम कुमारी आरपीएफ से जामा तलाशी लिवायी गयी तो लिए गए काले कलर के ट्राली बैग में कुल 48 पाउच फ्रूटी पाउच अंग्रेजी शराब आफीसर च्वाइस 180 एमएल बरामद करते हुए समय करीब-14.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला के काले रंग के ट्राली बैग से अवैध 48 अदद फ्रुटी अंग्रेजी शराब Officer Choice Orignal whisky Net qty प्रत्येक 180 एमएल प्रत्येक कीमती-120 रु0 अर्थात कुल-8.64 ली0 कुल कीमती 5760 रु0 है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त महिला के खिलाफ मु0अ0स0 211/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!