
आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, प्रकाश डी0, पुलिस अधीक्षक, रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी व श्रावण मास के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 अशोक कुमार ओझा मय हमराह हे0का0 सुधीर कुमार व का0 शिवप्रकाश पाल तथा एसआई राकेश सिंह सीआईबी आरपीएफ व का0 सतीश सीआईबी बीएसबी व का0 रोहित आरपीएफ बीएसबी तथा हे0का0 प्रमोद कुमार राय आरपीएफ के साथ रेलवे स्टेशन कैण्ट वाराणसी के प्लेटफार्म नं0-01 पर गश्त करते हुए पूर्वी छोर काशी की तरफ जा रहे थे कि उसी दिशा में प्लेटफार्म नं0- 2/3 वाराणसी नेम पट्टिका के पास बने सीमेण्ट की चेयर पर बैठा व्यक्ति हम पुलिस वालों को अफनी तरफ आता देखकर सकपका कर काशी की तरफ भागने की कोशिश किया कि शक संदिग्ध होने पर हम पुलिस वालों द्वारा 15-20 कदम जाते जाते हिकमत अमली करते हुए प्लेटफार्म नं0 2/3 काशी की तरफ बना रोलिंग हट वाराणसी जंक्शन पूर्व उत्तर रेलवे के पास समय करीब 13.32 बजे पकड लिया गया पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूंछते हुए भागने का कारण पूंछा तो अपना नाम विनोद कुमार बाल्मीकि उर्फ रवि पुत्र महिपाल बाल्मीकि नि0 पडवा नाला झोपडपट्टी (पंजाब नेशनल बैंक के पीछे थाना डलमऊ जनपद रायबरेली उम्र करीब 35 वर्ष बताया तथा बताया कि साहब मेरे पास चोरी का मोबाईल है पकडे जाने के डर से भागने का प्रयास किया कि आप लोगों ने हमें पकड लिया हमें माफ कर दो उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के समय न्यायालय के आदेशों निर्देशों का अक्षरश: पालन किया गया

हम पुलिस वालों ने पकडे गये व्यक्ति की जामा तलाशी रूबरूह हमराही अधि0/कर्म0गणों के द्वारा ली गयी तो पहने ब्लैक कलर की लोवर के दाहिनी जेब से 01 अदद मोबाइल सैमसंग ब्लू ब्लैक कलर टच स्क्रीन बिना सिमकार्ड जिसके पीछे कैपिटल लैटर अंग्रेजी में SAMSUNG लिखा हुआ बरामद हुआ जिसे खोलकर देखा गया तो IMEI NO 351766313804172/357475533804178 अंकित है। जिसके सम्बंध में पूंछने पर बताया कि साहब जनवरी माह में बनारस रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नं0 8 पर खडी गाडी शिवगंगा एक्सप्रेस से एक लेडीज पर्स चोरी किया था। जिसमें लगभग एक लाख रूपए थे व दो मोबाइल था पैसा व मोबाइल निकाल कर लेडीज पर्स को गाडी के बाथरूम में रख दिया था भागते समय एक मोबाइल उसी समय ट्रैक पर गिर गयी थी जो उसी समय मालगाडी क्राश हो रही थी। जिससे मोबाइल टूट गयी थी उसी समय का यह चोरी का मोबाइल है जिसको बेंचने के लिये व मौका मिलने पर अन्य चोरी के लिए आया था जो पैसा उस समय मिला था। सभी पैसा ऐसो आराम में खर्च हो गया है। अभियुक्त के पास से बरामद मोबाइल के सम्बंध में अपनी विवेचना डायरी से मिलान किया गया तो बरामद मोबाइल मु0अ0सं0 40/25 धारा 305(सी) बीएनएस में चोरी गये मोबाइल की IMEI समान पायी गयी। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।



