रक्षाबंधन से पहले दो बहनों के इकलौते भाई ने आंखों के सामने दम तोड़ा

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।

घर के बाहर तीन शेड के पोल में पड़े झूले में झूलने के दौरान घुमरी बनाकर खेल रहे नौ वर्षीय बच्चे का गला रस्सी के फंदे से कस गया। जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद से स्वजन में कोहराम मच गया। कोतवाली बिंदकी के शाहबाजपुर गांव निवासी छोटकू पासवान के घर के बाहर टीन शेड के पोल पर बच्चों के झूलने के लिए नायलान की रस्सी से झूला डाला था। शनिवार की शाम जब स्वजन काम में व्यस्त थे, तभी नौ वर्षीय पुत्र ऋषी पासवान झूला झूलने लगा। झूले में बैठकर घुमरी बनाकर खेलने लगा। इस दौरान रस्सी का फंदा बना और गला कस गया। गला कसने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की बहन ने झूले गला का देखा तो शोर मचा। इस पर स्वजन दौड़कर पहुंचे और फंदा हटाकर बच्चे को झूले से उतारा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जोनिहा चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह यादव ने बताया कि बच्चे का गला झूले की रस्सी में कस जाने से उसकी मौत हो गई है।
दो बहनों के बीच अकेला भाई थी ऋषी, बहनें रो-रोकर बेहाल
दिवंगत ऋषी दो बहनों के बीच अकेला था। बहन दिव्यांशी व शिवांशी रो रोकर बेहाल हैं। मां फूलमती भी हादसे से बदहवास है। दिवंगत गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था।

error: Content is protected !!