सीडीओ के निरीक्षण में विद्यालय में गुटखा खाए मिले गुरु जी

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।

परिषदीय स्कूलों में चल रही शिक्षक-शिक्षिकाओं की मनमानी एक बार फिर उस समय उजागर हो गई जब मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने असोथर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पैगंबरपुर बकरी एवं कंपोजिट विद्यालय गाजीपुर का निरीक्षण किया। यहां मिली अव्यवस्थाओं एवं गुणवत्ताविहीन शैक्षिक माहौल से खपा सीडीओ ने बेसिक शिक्षाधिकारी भारती त्रिपाठी से संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पैगंबरपुर बकरी में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला जिस पर जांच कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका पर वेतन रोककर कार्रवाई करने को जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये। हद तो तब हो गई जब निरीक्षण के दौरान पैगंबरपुर बकरी में एक शिक्षक बच्चों के बीच गुटखा खाए मिला जिस पर उसे सीडीओ ने हिदायद दी कि कम से कम जिन बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं उनके सामने तो ऐसी हरकतें न करें। शिक्षक की जेब में भी पान मसाला की कई पुड़िया मिलीं।
मुख्य विकास अधिकारी अचानक असोथर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पैगंबरपुर बकरी पहुंच गए जहां उन्हें शिक्षकों की मनमानी मिली।निपुण तालिका ठीक नहीं मिली।बच्चों का एसेसमेंट सही नहीं पाया गया। कई शिक्षक तो कक्षाओं से ही नदारद मिले। 05 कक्षाओं के बीच 08 शिक्षक भी विद्यालय को सही ढंग से चलाने में अक्षम मिले। आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लटकता मिला जिस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका पर वेतन रोक कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय गाजीपुर का निरीक्षण किया तो यहां भी ज्यादातर शिक्षक मस्ती में ही मिले। 03 कक्षाएं कमरों के बाहर लगाई गईं थीं और इनमें से किसी भी कक्षा में कोई भी शिक्षक नहीं था। 08 कक्षाओं के बीच यहां 11शिक्षकों की तैनाती है। शैक्षिक व्यवस्था ठीक न होने के चलते उन्होंने संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेते हुए इनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रधानाध्यापिका द्वारा सही ढंग से विद्यालय की मॉनिटरिंग न करने में उस पर भी कार्रवाई करने को कहा है। मुख्य विकास अधिकारी के बराबर शिक्षकों के बीच दहशत है। मटरगश्ती करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं समय से स्कूल पहुंच रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी श्री मीना ने कहा कि विद्यालयों, गौशालाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित स्वास्थ्य केंद्रों का सतत निरीक्षण जारी रहेगा। जल्द ही ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का जायजा लेने वे निकलेंगे।

error: Content is protected !!