मुसलाधार बारिश से पक्का मकान गिरा,दो मासूमों की मौत, मां घायल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
पहाड़ी/चित्रकूट संवाददाता।

मुसलाधार हो रही बारिश से पक्का मकान ढहा मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत मां गंभीर रूप से घायल, घटना बीतीं रात पहाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पहाड़ी स्थित नादी रोड के पास की है जहां लगातार हो रही बारिश से पक्का मकान भरभरा कर गिर गया व नींद की आगोश में सो रहे दो मासूम हमेशा के लिए सो गए वहीं मासूमों की मां जिला चिकित्सालय में जिदंगी मौत से जूझ रही है। जानकारी के अनुसार पहाड़ी कस्बा निवासी अनिल सिंह पुत्र स्व. दलजीत सिंह मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता है कल पूरे दिन पानी बरसने के कारण वह मजदूरी करने नहीं गया और अपने पुस्तैनी पक्के मकान में नित्य की तरह रात्रि में पत्नी सोनी सिंह उम्र करीब (30) पुत्री शिवानी सिंह उम्र करीब पांच(5) पुत्र शिवा के साथ खाना खाकर एक चारपाई में पत्नी व बेटा तथा दूसरी चारपाई में बेटी शिवानी के साथ सो रहे थे। रात्रि करीब ढाई बजे अचानक पक्का मकान भरभरा कर गिर गया, जिससे घर में सो रहे चारों लोग दब गये मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत भागकर आए और सभी को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुंचाया डाक्टरो ने पुत्री शिवानी व पुत्र शिवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं जिंदगी और मौत से जूझ रही पत्नी सोनी को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया, घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज तिवारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ले उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया। घटना की सूचना पर तहसीलदार व लेखपाल भी मौके पर पहुंचे व परिवार को शासन की ओर आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
“कहावत है जाको राखे साइयां मार सके न कोय” कस्बा पहाड़ी में बीती रात घटित घटना ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिया जहां लगातार हो रही बारिश से पक्का मकान ढहने से मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत हो गई वही मां गंभीर रूप घायल हो गयी लेकिन पुत्री शिवानी के साथ चारपाई में सो रहे अनिल सिंह को महज मामूली चोटें आई जबकि साथ में सो रही पुत्री शिवानी की मौत हो गई।

किराए के मकान में रहने के लिए बारिश रुकने का इंतजार बना दो मासूमों की मौत का कारण मासूमों की मौत से बदहवास पिता अनिल सिंह उर्फ रिंकू सिंह के मुताबिक पुस्तैनी मकान बहुत पुराना व जीर्ण-शीर्ण हो गया था जगह जगह से पानी टपकता था जिससे मैंने नादी रोड में एक किराए का मकान देख रखा था आज उस मकान में शिफ्ट होना था लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण नहीं जा पाए और यह घटना घटित हो गई। मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता है अनिल कस्बे में शोक की लहर। इस घटना से जहां पूरे कस्बे में शोक की लहर व्याप्त है वहीं जगह-जगह अनिल की परिस्थितियों को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। बता दें अनिल सुनील दो भाई हैं बड़ा भाई सुनील बाहर रहता है जबकि अनिल गांव में ही ईटा गारे पुताई आदि का कार्य कर जीवन यापन करता है खेती बाड़ी के नाम पर केवल पुस्तैनी मकान भर है इनका पैतृक गांव जिला बांदा के कमासिन थानांतर्गत तिलौसा गांव है। अनिल सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि वह ननिहाल में रहते हैं।

error: Content is protected !!