आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
भिटौरा खंड शिक्षा क्षेत्र के भटपुरवा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका साधना सोनी को बीएसए ने विभागीय आदेशों की अवहेलना एवं लापरवाही बरतने में किया निलंबन। मिलीं शिकायतों पर बेसिक शिक्षाधिकारी भारती त्रिपाठी ने भिटौरा खंड शिक्षाधिकारी दीप्ति रिछारिया को सौंपीं थी जांच। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रधान अध्यापिका को निलंबित कर दिया। गत दिनो विद्यालय मर्ज करने के विरोध में प्रधान अध्यापिका व एक शिक्षक को ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किया था। मौके पर पहुंचे थे शिक्षाधिकारी ग्रामीणों ने उगले थे कई राज। जमीनी हकीकत में प्रायोजित निकला था ग्रामीणों का प्रदर्शन। ग्रामीणों ने बताया उन्हें विद्यालय बंद करने और हंगामा करने को कहा गया था।

जिस पर हम सभी ग्रामीणों ने गेट को बाहर से बन्द कर दिया था। बीएसए के समझाने के बाद मान गए थे ग्रामीण। सूचना प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे पहुंचे। अपने ही खेल के फंद में फंस गईं प्रधान अध्यापिका साधना सोनी।

