फतेहपुर के जुआरि बांदा में गिरफ्तार, लगेगा गैंगस्टर

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
पैनाली बांदा संवाद सूत्र।

फतेहपुर जनपद के कुख्यात जुआ माफिया राजेंद्र उर्फ सोनू अवस्थी, धीरज सिंह उर्फ सीमू सिंह, खदान संचालक बुद्धराज सिंह सहित जनपद के कई दिग्गजों को बांदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट के 23 बड़े जुआरियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज। पकड़े गए 23 जुआरियों में 16 फतेहपुर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। जुएं की आड़ में लोगों से छल कपट कर उनकी संपत्ति, कीमती सामान दांव में लगवाने वाला गिरोह धरा गया। अपराधियों के कब्जे से एक राइफल, एक अवैध असलहा, साढ़े चार लाख रुपए पुलिस ने बरामद किया है।

गैंग का सरगना कानपुर नगर का रहने वाला सुनील यादव बताया जा रहा है। फतेहपुर में कुछ वर्ष पूर्व आईपीएस पूजा यादव ने सीमू के घर में छापा डालकर गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था। फड़ से लगभग 20 लाख रुपए बरामद हुए थे। सीमू सिंह पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी थी लेकिन सत्ता के एक नेता ने बचा लिया था। अब बांदा जनपद के पैनाली पुलिस ने इस गैंग को रंगे हाथों पकड़ा है। बांदा पुलिस द्वारा इस गैंग को गैंगस्टर लगाने पर कोई रोक-टोक नहीं है।

error: Content is protected !!